Bharat Jodo Yatra 2 : भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की जोर-शोर से तैयारी, इस राज्य से होगी शुरू

0
6

Bharat Jodo Yatra 2  नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा पर निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण Bharat Jodo Yatra 2 में पश्चिम से लेकर पूर्व तक के राज्यों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी की ये यात्रा गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक जाएगी। राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को उम्मीद से ज्यादा सफल बताते हुए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के इस दूसरे चरण की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के रणनीतिकार भले ही राहुल गांधी के दौरे को अहम मान रहे हों, लेकिन बीजेपी इस दौरे को ज्यादा महत्व देने को तैयार नहीं है।

खुद को राजनीति में परिपक्व की कोशिश कर रहे राहुल

बीजेपी का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर राहुल गांधी खुद को राजनीतिक रूप से परिपक्व करने की कोशिश कर रहे हैं और यह एक असफल प्रयास है। बीजेपी का भी कहना है कि इस दौरे से कोई असर नहीं पड़ने वाला है। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के बांकुरा से लोकसभा सांसद सुभाष सरकार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि विपक्ष को देश की जनता के कल्याण और विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें सिर्फ विरोध से मतलब है और सिर्फ कुर्सी की चिंता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कोई असर नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी का हाल पूरे देश को पता चल गया है, पूरे देश की जनता ने देखा है। जो लोग सदन से निकलते वक्त फ्लाइंग किस दे सकते हैं, वो क्या कर सकते हैं? इसलिए इस भारत जोड़ो यात्रा Bharat Jodo Yatra 2 का कोई मतलब नहीं है और इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-तेलंगाना BJP को झटका, पूर्व मंत्री चंद्र शेखर का इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते है शामिल

2024 में भी जनता को मोदी पर है भरोसा

वहीं, बीजेपी की महिला लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए और कहा कि वह (राहुल गांधी) खुद को राजनीतिक रूप से परिपक्व करने की कोशिश कर रहे हैं और यह एक असफल प्रयास है। यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू करने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जहां तक गुजरात का सवाल है, बीजेपी गुजरात में लगातार चुनाव जीत रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब भी बीजेपी लगातार जीतती रही है और अब जब वो प्रधानमंत्री बन गए हैं तब भी बीजेपी जीत रही है और जीत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब गुजरात में हालात ऐसे हो गए हैं कि आज वहां विपक्ष नजर नहीं आ रहा है, प्रदेश में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो गया है। 2024 में भी यही स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को 2014 में भी और 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा था और 2024 में भी रहेगा और 2024 में एक बार फिर हमारी (बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन) की सरकार होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)