देश Featured

Palamu: राहुल गांधी के बिना पलामू व गढ़वा में निकलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

पलामू (Palamu): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और सांसद राहुल गांधी के बिना ही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पलामू और गढ़वा जिले में होगी। छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी के बिना पार्टी की न्याय यात्रा कितनी सार्थक होगी। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश, जिला और ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए थे। राहुल गांधी 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़वा के रामानुजगंज के सर्वोदय विद्यालय परिसर से न्याय यात्रा शुरू करने वाले थे। इसके लिए वहां मंच भी बनाया गया और कई स्तर पर तैयारियां भी की गईं। ये भी पढ़ें.. Jharkhand में ईडी की कार्रवाई जारी, प्रतिबंधित जमीन की खरीद-फरोख्त के मिले दस्तावेज

निर्धारित समय पर निकलेगी यात्रा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को गोदरमाना में होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सभा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सर्वेदय विद्यालय के प्रांगण में होगी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से राहुल गांधी उपस्थित नहीं हो सकेंगे। बाकी कार्यक्रम पूर्व के निर्धारित समय अनुसार होंगे। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि न्याय यात्रा निर्धारित समय पर संबंधित स्थान से निकलेगी और गढ़वा के बाद पलामू होते हुए बिहार के लिए प्रस्थान करेगी। राहुल गांधी की याद तो आएगी, लेकिन ये यात्रा उनके बिना ही पूरी करने का फैसला किया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)