spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीBhagwant Mann बोले- पंजाब को ऐसा मॉडल राज्य बना देंगे जिसे पूरा...

Bhagwant Mann बोले- पंजाब को ऐसा मॉडल राज्य बना देंगे जिसे पूरा देश देखेगा

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann), सभी कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत करने के लिए सभी का धन्यवाद किया और पंजाब को पूरे देश में एक आदर्श राज्य बनाने के बारे में चर्चा की।

Bhagwant Mann ने कहा तेजी से होंगे सारे काम

बैठक की जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में ऐसा काम करेंगे जो पूरे देश में एक मिसाल बनेगा और पंजाब को एक आदर्श राज्य बनाकर पूरे देश को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी को लेकर बेहतरीन काम कर रही है। इन कामों को और भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। मान ने कहा कि आप अपनी गारंटियों से ज्यादा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 17 टोल प्लाजा और विधायकों की एक से ज्यादा पेंशन बंद कर दी गई हैं। ये सारी गारंटियां हमने नहीं दी थीं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार जनता के हित में बिजली, शिक्षा, अस्पताल, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों से जुड़े कई काम कर रही है। अब हमें इसमें और तेजी लानी है। 10 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में खूब काम किया। दिल्ली के लोगों का कहना है कि आप ने जो काम किया है, वह पिछले 75 साल में न कभी देखा और न ही सुना। हार-जीत तो होती रहती है। भगवंत मान ने कहा कि अब हम दिल्ली की टीम के अनुभव का इस्तेमाल पंजाब में करेंगे।

सभी क्षेत्रों पर ध्यान

पंजाब में 850 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक (आम आदमी क्लीनिक) बनाए गए हैं। अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। स्कूल ऑफ एमिनेंस बनकर तैयार है और वहां से पढ़कर बच्चे बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर रहे हैं। मान ने कहा कि हम पंजाब को खेल से लेकर व्यापार तक हर क्षेत्र में आगे ले जाएंगे। अभी तक हम व्यापारी वर्ग का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल जैसी देश की बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश कर रही हैं।

यह भी पढ़ेंः-2026 में रिलीज होगा ‘ Sanam Teri Kasam’ का सीक्वल , फैंस को बेसब्री से इंतजार

इसके अलावा लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि तीन साल में पंजाब सरकार ने 50 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं। किसी को एक रुपया भी रिश्वत या सिफारिश के तौर पर नहीं देना पड़ा। सभी को योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। कई परिवारों में एक साथ दो या तीन लोगों को सरकारी नौकरी मिली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें