देश उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

जन्माष्टमी पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, PM मोदी व CM योगी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः देश भर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिरों श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन और पुनीत अवसर की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की है।

देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!"

ये भी पढ़ें..यूक्रेन पहुंचे गुटेरेस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन के हालात पर जताई चिंता

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति और सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!"

https://twitter.com/AHindinews/status/1560326966632660994?s=20&t=7YK33EdeOEWqjPHSbCvL4A

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के दो मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसमें 30 मिनट का कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा के लिए निर्धारित किया गया है। मथुरा में जन्माष्टमी हर साल के तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। जन्माष्टमी की पूजा खासकर मथुरा, वृंदावन और द्वारिका में विधि-विधान से की जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1560452940204511232?s=20&t=0neW61M33EVokaUSkyF6rA

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने उत्साह के साथ कृष्ण की पूजा अर्चना की। मंदिर को रोशनी और फूलों से सजाया गया। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)