लाइफस्टाइल दुनिया

Iran घूमने जा रहे हैं तो इन डेस्टिनेशन का जरूर करें दीदार, यादगार होगी यात्रा

Best tourist destination of Iran: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईरान ने अपने देश में भारत के अलावा 33 देशों के लिए टूरिस्ट वीजा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया। मतलब ये है कि ईरान (Iran) में अब घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होगा। अब बिना वीजा के वहां जाकर आराम से घूम सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में ईरान के सबसे मशहूर और पसंद किए जाने वाली जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूम सकते हैं। Iran Syria के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए ‘प्रतिबद्ध’: उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर यज्द यज्द ईरान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, ईरान की असली खूबसूरती यज्द में बसती हैं। यहां हर साल दुनियाभर के लोग घूमने आते हैं। यज्द ईरान के इस्फहान शहर से करीब 270 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। बता दें कि, वर्तमान समय में ये ईरान का 15वां सबसे बड़ा शहर है, यहां आने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा। Har Ghar Tirana: श्रीनगर तिरंगा रैली में उमड़ा लोगों का हुजूम, LG बोले- ‘कश्मीर में बदलाव का सबूत’ प्राचीन खारानक गांव ईरान में बाग-ए-दौलत नामक एक जगह है, इस जगह में 18वीं सदी में बनी इमारत लोगों को खूब आकर्षित करती है। यज्द शहर में खारानक नाम का एक गांव भी है। बता दें कि ये एक बहुत ही प्राचीन गांव है। पर्सेपोलिस पर्सेपोलिस शहर आधुनिक ईरान के फार्स प्रान्त के शहर शिराज़ के करीब 70 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, ये शहर लोगों का मन मोह लेता है। पर्सेपोलिस एक ग्रीक उपनाम है जिसका मतलब फारसियों का शहर हैं। ये अपनी स्मारकीय कला और वास्तुकला के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं। नक्श-ए जहां स्क्वेयर नक्श-ए जहां स्क्वेयर दुनिया के सबसे बड़े सिटी स्क्वेयर्स में से एक है जो 17वीं शताब्दी में बना हैं। ईरान में ये जगह इसफहान शहर में स्थित है। इस शहर को सुंदर टाइल्स से बहुत ही करीने से सजाया गया हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)