Home फीचर्ड Benefits of Beetroot : सेहत का खजाना सुपरफूड चुकंदर, जानें इसके चौंकाने...

Benefits of Beetroot : सेहत का खजाना सुपरफूड चुकंदर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

Benefits of Beetroot , नई दिल्ली: बीमारियों से लड़ने के लिए हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है, जो हमें अपने रोजाना के खाने से नहीं मिल पाते। हालांकि हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वैसे तो सभी तरह के फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे सुपरफूड चुकंदर की। जो सेहत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

पौष्टिक खाद्य पदार्थ चुकंदर

विशेषज्ञों का कहना है, चुकंदर एक बेहद पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जिसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग चुकंदर का जूस पीना पसंद करते हैं और कुछ इसे सब्जियों के साथ मिलाकर खाते हैं। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। पोषण से भरपूर चुकंदर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने का काम करते हैं।”

beetroot-benefits-uses-nutritional-value

Benefits of Beetroot: चुकंदर के फायदे

  • चुकंदर शरीर में सूजन को कम करने का भी काम करता है। चुकंदर का जूस हृदय और फेफड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे मिलने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को सही रखने का काम करता है।
  • चुकंदर हीमोग्लोबिन के स्तर को भी सही रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह सब्जी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो जाती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट संबंधी समस्याओं के साथ वजन घटाने में भी फायदेमंद है।
  • इसमें मौजूद आयरन कोशिकाओं की मरम्मत करता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है। गाजर और खीरे के साथ चुकंदर का सेवन करने से मुंहासों की समस्या कम होती है और त्वचा की गुणवत्ता में काफी सुधार होता है।
  • चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो रक्त में ऑक्सीजन के समुचित संचार में मदद करता है। आयरन से भरपूर चुकंदर शरीर को अंदरूनी रूप से मजबूत बनाता है।
  • अक्सर कहा जाता है कि मधुमेह के मरीजों को चुकंदर नहीं खाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है, मधुमेह के मरीज सीमित मात्रा में इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Amba haldi : गुणों का खजाना है आंबा हल्दी, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Harmful effects of beetroot: चुकंदर के नुकसान

वैसे तो चुकंदर के कई सारे फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिसके बारे में नीचे बताया गया है।

  • चुकंदर में ऑक्सालेट होता है जो पथरी का कारण बन सकता है। इसलिए, कम मात्रा में चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अगर आपको किडनी में पथरी है तो आपको चुकंदर का जूस और सलाद बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
  • चुकंदर का अधिक सेवन पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इससे लीवर को भी खतरा होता है। इसमें कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मिनरल्स होते हैं, जो लीवर में जमा हो जाते हैं।
  • कई मामलों में चुकंदर का अधिक सेवन लोगों में एलर्जी का कारण बनता है। इससे गले में जकड़न और ब्रोन्कोस्पाज्म हो सकता है। इसलिए अगर आपको एलर्जी है तो इसका सेवन करने से बचें।
  • इसके खास गुण व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं और बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं, इसलिए सेहत के फायदों से भरपूर इस सुपरफूड चुकंदर को आज ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version