प्रदेश Featured महाराष्ट्र

महाराष्ट्र-कर्नाटक विवादः बेलगाम में हिंसा का देवेंद्र फडणवीस ने जताया विरोध, सीएम बोम्मई से की बात

मुंबई: कर्नाटक के बेलगांव में महाराष्ट्र के 10 वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई से फोन पर वार्ता की है। इस दौरान फडणवीस ने इस घटना को लेकर विरोध जताया। उन्होंने महाराष्ट्र की बसों में तोड़फोड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने और कर्नाटक में रहने वाले मराठी भाषियों की सुरक्षा करने की भी मांग की है।

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने उन्हें अवगत कराया कि वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कर्नाटक में रहने वाले मराठी भाषियों को सुरक्षा दिए जाने का भी आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: महाराष्ट्र की ओर जा रहे ट्रकों में तोड़फोड़,...

उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के दो मंत्री मंगलवार को कर्नाटक के बेलगांवी में जाने वाले थे, लेकिन सोमवार को ही राज्य सरकार ने मंत्रियों के दौरे को स्थगित कर दिया था। कन्नड़ वेदिका रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के बेलगाम-हिरेबगवाड़ी टोल बूथ के पास महाराष्ट्र के 10 वाहनों में तोड़फोड़ की और स्याही फेंकी। इसके बाद महाराष्ट्र में माहौल गर्म हो गया। बेलगांवी में वाहनों में तोड़फोड़ की प्रतिक्रिया पुणे में देखी गई, यहां भी कर्नाटक के वाहनों पर स्याही पोती गई। पुणे पुलिस ने किसी भी वाहन में तोड़फोड़ नहीं होने दी और स्याही पोतने वालों को हिरासत में ले लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)