दुष्कर्म के झूठे केस से आहत होकर दिव्यांग ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

0
22

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दिव्यांग ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंस जाने से आहत होकर नहर में आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाला गया, पुलिस जांच में जुटी है। शनिवार शाम थानाध्यक्ष गोवर्धन नितिन कसाना ने बताया कि दिव्यांग पिछले दो साल से गोवर्धन में रह रहा है, उसको नहर से बाहर सकुशल निकाल लिया गया है। उसका आरोप है कि उसके किरायेदार ने उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

गौरतलब हो कि मथुरा जिले के स्वेज फार्म निवासी सेठी का 38 वर्षीय पुत्र खेमचंद्र एक पैर से दिव्यांग है। वह बैसाखी के सहारे चलता है। शनिवार को उसने गोवर्धन-मथुरा मार्ग स्थित अडींग के समीप नहर में कूद गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरोगा डीसी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से दिव्यांग को नहर से बाहर निकाला।

दिव्यांग सेठी ने बताया कि वह दो साल से गोवर्धन की इंद्रा कॉलोनी में रह रहा है। नदवई राजस्थान के किरायेदार ने दुष्कर्म के झूंठे केस में फंसा दिया है। इसलिए आत्महत्या करना चाहता है।