Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डचुनाव से पहले किसानों को लुभाने में जुटे सीएम सैनी, 5 लाख...

चुनाव से पहले किसानों को लुभाने में जुटे सीएम सैनी, 5 लाख किसानों को दिया बोनस

Assembly elections, चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रति एकड़ दो हजार रुपये का बोनस जारी किया है। इस संबंध में सरकार ने हाल ही में कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया था। शुक्रवार को इसे लागू करते हुए पांच लाख 20 हजार किसानों को पहली किस्त जारी कर दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी।

इस कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए सरकार ने हाल ही में कैबिनेट की बैठक में दो हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का फैसला किया था। इस मद में आज पांच लाख 20 हजार किसानों के खातों में दो हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 525 करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं। अगले एक से दो दिन में यह पैसा किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। पशुपालकों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 14 जिलों में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं। अब प्रदेश के 8 जिले शेष रह गए हैं, उनमें भी ये पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक खोले जाएंगे। इनमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं होंगी। जिन आठ जिलों में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक खोले जाएंगे, उनमें पंचकूला, कैथल, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः-Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब-कब वोटिंग

दूध उत्पादकों और दूध विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए सीएम ने कहा कि घरों में दूध पहुंचाने वाले दूधियों का सरकार बीमा कराएगी। सभी दूध वितरकों (दूधियों) को प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे दूध विक्रेता जिनकी वार्षिक आय 3.20 लाख है, उन्हें प्रदेश की दयालु योजना के तहत शामिल किया जाएगा। इस योजना के जरिए परिवार के किसी सदस्या की मृत्यु या दिव्यांग होने पर आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें