मुम्बईः बीड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी ने मंगलवार को सुबह अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बियाणी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस के अनुसार, भाजपा के नगर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी ने सुबह अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बियाणी के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता तुरंत उनके घर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बियानी के घर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
ये भी पढ़ें..एकनाथ शिंदे को मिला चुनाव चिन्ह, तलवार और ढाल के निशान पर लड़ेंगे election
पुलिस के अनुसार बियाणी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा सांसद प्रीतम मुंडे अस्पताल पहुंचीं और कार्यकर्ताओं और पुलिस से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)