Featured मनोरंजन

बेबो ने शेयर किया क्रिसमस सेलेब्रेशन के क्यूट मूमेंट, एक-दूजे में डूबा नजर आया कपल

मुंबईः विदेशों में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से बेशक इस बार उनका क्रिसमस सेलेब्रेशन फीका रहा, लेकिन बी टाउन ने इसे खूब धूमधाम से सेलेब्रेट किया। ऐसा ही एक वीडियो कपूर खानदान की लाडली और पटौदी परिवार की बेगम करीना कपूर खान ने शेयर किया है, जिसमें वे पति सैफ, दोनों बच्चों और पूरी फैमिली के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर पर रखी क्रिसमस पार्टी का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

पार्टी के दौरान सैफ और करीना रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने की खास वजह यह भी है कि फैमिली प्रेजेसेंस के बीच लोग सैफीना के लिप लॉक वाले प्राइवेट मूमेंट्स पर सबसे ज्यादा कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान सैफ अली खान ने हाथ में गिटार पर रोमांटिक धुन छेड़ कर महफिल में चार चांद लगा दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ पटौदी रॉयल स्टाइल में बैठे गिटार प्ले कर रहे हैं और करीना उनके साथ बैठी हैं। उनके बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी वहां मौजूद हैं और दोनों मम्मी-पापा की मस्ती देख रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam)

ये भी पढ़ें..नासिक में शिवसेना (उबाठा) को झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए...

करीना कपूर खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, क्रिसमस सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका… मेरे लव के साथ गिटार बजाते हुए… और आसपास सभी बच्चे और दोस्त… आप सभी के लिए प्यार, रोशनी और संगीत… सभी को मैरी क्रिसमस। साथ ही करीना ने बहुत से हर्ट इमोजी भी बनाए हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद 2012 में शादी की थी। 20 दिसंबर, 2016 को सैफ और करीना अपने पहले बच्चे तैमूर के माता-पिता बने। फरवरी, 2021 में वे दूसरे बेटे जेह के माता-पिता बने।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)