पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की बड़ी घोषणा

0
48

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मनित किया जाएगा। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें.. नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, ओलंपिक में भारत को 13 साल बाद दिलाया ‘गोल्ड मेडल’

BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर बताया कि स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा को 1 करोड़, रजत जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख, जबकि कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा भारत की पुरुष हॉकी टीम को 1.25 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे।

बता दें कि भारत ने इस बार ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते हैं। इसमें एक स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। इससे पहले देश को 2012 लंदन ओलंपिक में 6 पदक (2 रजत, 4 कांस्य) हाथ लगे थे।

ये भी पढ़ें.. एक आर्मी अफसर ने भारत को 13 साल बाद दिलाया गोल्ड, ऐसी है नीरज चोपड़ा के स्वर्ण जीतने की पूरी कहानी….

टोक्यो में भारत को भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक दिलाया। वहीं, शटलर पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पूनिया,महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।