Weather News: अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

10

raining-in-bastar-chhattisgarh

जगदलपुर: बस्तर जिला मुख्यालय में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बादल गरजने लगे और बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने पांच मई तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम में बदलाव के कारण (weather change) अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से तक लुढ़क गया है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 02 दिनों तक तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाएगा, हल्की बारिश की भी अनुमान लगाया गया है।

बेमौसम बारिश से किसान परेशान –

बस्तर संभाग में गर्मी के मौसम में हो रहे बारिश से किसान परेशान हैं। मानसून पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम में प्रतिदिन हो रहे बदलाव से फसलों पर कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। रबी फसलों में तनाछेदक का प्रकोप दिख रहा है। किसानों को फसलों का निगरानी की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने दी है। खेतों में पानी निकासी आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें..Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश के बाद अब चढ़ेगा…

तेज आंधी व वज्रपात की संभावना –

मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के एक ऊपरी हवाका चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। गर्म हवा और नमी युक्त हवा के कारण मौसम बदल रहा है। इसके अलावा द्रोणिका भी विदर्भ से कर्नाटक तक बनी हुई है। गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने व वज्रपात होने की भी संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)