उत्तर प्रदेश क्राइम

जबरन हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा रहा था तांत्रिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेलीः बदायूं जिले के कादर चौक थाने की पुलिस ने बरेली से धर्म परिवर्तन कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जादू टोना करने के नाम पर जबरन हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराता था। उसके इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनपद बरेली के जगतपुर का निवासी सैय्यद निजाम बताया है।

ये भी पढ़ें..नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ ‘विग्रह’, रक्षा मंत्री बोले- अब नहीं होगी 2008 के मुंबई हमले जैसी…

आरोपी ने स्वीकारा है कि धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर प्रधान और अवधेश नाम के युवक से 25 लाख रुपये लिए हैं। उसके गैंग में सलीम, सलीम मफुरीदी, आलोक और सैयाद रजब है। यह लोग पैसों का लालच देकर हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराते हैं। बताया कि अब तक उसने 12-15 लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द इन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो पर करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)