​Bansuri Swaraj: बांसुरी में दिखा मां सुषमा स्वराज वाला तेज, कांग्रेस और केजरीवाल को जनता के सामने धो डाला

0
32
bansuri-swaraj-speech-in-lok-sabha-

Bansuri Swaraj Speech, नई दिल्ली: नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त किए। लोकसभा में यह उनका पहला भाषण था। इस दौरान बांसुरी स्वराज ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने जल संकट को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा। बांसुरी स्वराज के भाषण में उनकी मां सुषमा स्वराज की झलक देखने को मिली। उन्होंने सुषमा स्वराज की तरह ही सदन में अपने विचार जोरदार तरीके से व्यक्त किए।

Bansuri Swaraj ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बांसुरी स्वराज ने कहा कि एक दशक में यह पहली सरकार है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जो कहा, वो किया। घाटी से अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया, सीएए लाया, ‘वन रैंक वन पेंशन’ लागू किया, मेक इन इंडिया की नींव रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को इतना मजबूत किया है कि आज देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह सब असाधारण परिस्थितियों में हुआ है।

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया बाहर निकल चुकी है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो युद्ध की आग में जल रहे हैं। लेकिन, भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। पहली बार भारत में भारतीय दंड व्यवस्था लागू की गई है, इसका उद्देश्य न्याय है। नई दंड व्यवस्था न्याय व्यवस्था को गति देने वाली व्यवस्था होगी।

ये भी पढ़ेंः-Criminal law: देश में आज से तीन नए कानून लागू, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव

Bansuri Swaraj: आपातकाल पर विपक्ष पर जमकर बरसी

बांसुरी स्वराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन ऐसे काम करता है जैसे नारायणी सेना उनके पक्ष में है। जिस विपक्ष ने आपातकाल लगाने का पाप किया, जिस विपक्ष ने भारतीय संविधान का गला घोंटने का पाप किया, जिस विपक्ष ने इस देश के लोकतंत्र की हत्या करने का पाप किया, जिस विपक्ष के गठबंधन के सदस्य आज भी दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा करते हैं।

वे इस बात पर अड़े हैं कि वे जेल से अपनी सरकार चलाएंगे, क्योंकि वे सत्ता के मोह में चूर हैं और दिल्ली उनके इसी मोह में त्रस्त है। दिल्ली की जनता पानी के लिए तरस रही थी, एक बारिश हो गई तो पानी से त्रस्त हो गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)