Featured बिजनेस

Bank Holiday in July 2023: तुरंत निपटा ले जरूरी काम, जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

bank-holiday-in-july Bank Holiday in July 2023: आगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो तुरंत निपटा ले, क्योंकि जुलाई महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगेदरअसल जून का महीना खत्म होने वाला है, उसके बाद इस साल का सातवां महीना यानी जुलाई शुरू हो जाएगा। जुलाई महीने में बैंकों में छुट्टियों (Bank Holiday in July) की भरमार है। अगले महीने 5-10 नहीं बल्कि 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! बैंक छुट्टियों की सूची में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में अगर किसी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे समय रहते पूरा कर लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, ये छुट्टियाँ सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। आइए जानते हैं जुलाई महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे।

July में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंक छुट्टियों (Bank Holiday in July) की एक सूची जारी करता है। जुलाई 2023 की बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे। जुलाई माह की शुरुआत 05 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन से होती है और इसमें 29 जुलाई को मुहर्रम जैसी अन्य छुट्टियाँ भी शामिल होती हैं। कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के सभी बैंकों पर लागू। ये भी पढ़ें..जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में करें इन सब्जियों की खेती, बंपर पैदावार के साथ होगी मोटी कमाई ये रही बैंक होलिडे की पूरी लिस्ट 2 July 2023 : रविवार 5 July 2023 : गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (Jammu, Srinagar) 6 July 2023 : एमएचआईपी दिवस मिजोरमद्ध 8 July 2023 : दूसरा शनिवार 9 July 2023 : रविवार 11 July 2023 : केर पूजा त्रिपुरा 13 July 2023 : भानु जयंती सिक्किम 16 July 2023 : रविवार 17 July 2023 : You Tirot Sing Day (मेघालय) 21 July 2023 : द्रुक्पा त्शे.ज़ी गंगटोक 22 July 2023 : चौथा शनिवार 23 July 2023 : रविवार 29 July 2023 : मुहर्रम 30 July 2023 : रविवार 31 July 2023 : शहादत दिवस पंजाब और हरियाणा और

छुट्टी के दिन ऐसे निपटा सकते है काम

बैंक अवकाश के दिन कोई जरूरी काम (Bank Holiday in July) हो तो एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा आप एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)