उत्तर प्रदेश Featured

UP: सीमा हैदर के बाद अब सानिया प्रेमी के लिए बांग्लादेश से पहुंची नोएडा, बच्चे को भी लाई साथ

bangladeshi woman sania Bangladeshi Women Sonia Akhtar: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे के साथ नोएडा पहुंच गई है। महिला आठ दिन से नोएडा में है। महिला का कहना है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे शादी की है। तीन साल तक साथ रहने के बाद, वह उसे छोड़कर वापस नोएडा, भारत आ गया।

नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने बांग्लादेश में की थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर अपने बच्चे के साथ आई हैं। उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की थी। उसका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आयी है। महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में काम करता था। उसे महिला से प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से उससे शादी की। ये भी पढ़ें..Rahul Gandhi: पैंगोंग से खारदुंग ला दर्रे पहुंचे राहुल गांधी, 264 किमी चलाई बाइक, बच्चों संग की मस्ती महिला का आरोप है कि सौरभ ने इस्लाम कबूल कर लिया है। जब महिला गर्भवती हो गई तो सौरभ ने कहा कि उसे कुछ जरूरी काम से भारत जाना है और वापस आना है। जिसके बाद वह चला गया और वापस नहीं आया। महिला का आरोप है कि सौरभ ने उन सभी नंबरों को बंद कर दिया है, जिनसे वह संपर्क में रहती थी। सीमा हैदर को देखकर महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर भारत आने का फैसला किया।

इसी बात को लेकर छिड़ा संग्राम 

जब वह नोएडा पहुंची तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और सेक्टर-62 स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला सेल ने सौरभ और उसके बीच समझौता कराने की कोशिश की। महिला का कहना है कि मुझे सौरभ के साथ ही रहना है, चाहे वह मेरे साथ बांग्लादेश जाए या मुझे यहीं रखे। अब इसी बात को लेकर संग्राम छिड़ गया है। सानिया अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका कहना है कि या तो पति उसके साथ बांग्लादेश वापस चले जाए या फिर वह नोएडा में अपने पति के साथ रहेगी। सीमा हैदर के बाद सानिया का मामला सामने आने से नोएडा पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)