आर्थिक सेहत का रंग चोखा कर रही हल्दी की खेती

0
49

बलिया: यूपी के बलिया जिले में किसान अपनी आर्थिक सेहत दुरूस्त करने के लिए अच्छा तरीका अपनाया है। एक किसान ने आम के बगीचे में हल्दी की खेती शुरू की है। इससे न सिर्फ हल्दी की पैदावार होगी, बल्कि बगीचे में लगे पेड़ों को भी फायदा होगा। बलिया जिले में सोहांव ब्लाक के दौलतपुर के रहने वाले युवा किसान संतोष सिंह को जो काफी पढ़े लिखे हैं।

उच्च शिक्षा का इस्तेमाल बखूबी तक कर रहे किसान संतोष सिंह

अपनी उच्च शिक्षा का इस्तेमाल वे अपनी माली सेहत को सुधारने में बखूबी कर रहे हैं। प्रथम श्रेणी में एमए और बीएड करने के बाद मनचाहा करियर नहीं बन पाया तो संतोष सिंह ने भी परिवार का हाथ बंटाने के लिए खेती में सहयोग करना शुरू किया। प्रारंभ में संतोष ने परम्परागत खेती की तरफ ही ध्यान दिया। हालांकि, जल्दी ही उन्हें समझ में आ गया कि व्यावसायिक खेती के बिना आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करना आसान नहीं है। संतोष ने खेती में नए-नए प्रयोग शुरू किए। दो साल से वे काला धान की खेती कर रहे थे। साथ ही काला आलू भी बोया। इसके अलावा सब्जियों की भी खेती करते हैं। अब उन्होंने प्रयोग के तौर पर अपने नए लगे आम के बगीचे में हल्दी की खेती की है।

बाढ़ भी नहीं कर पाई हल्दी का नुकसान

नबार्ड से मिले हल्दी के बीज को उन्होंने मई माह में बगीचे में बोया। हाल ही में आई बाढ़ भी हल्दी को नुकसान नहीं पहुंचा सकी। उनकी हल्दी की फसल लहलहा रही है। संतोष को यह देख कर काफी प्रसन्नता हो रही है। वे कहते हैं कि गांठ अच्छे निकले तो अगले साल से बड़े पैमाने पर हल्दी की खेती करेंगे। उल्लेखनीय है कि संतोष सिंह खेती में नए प्रयोगों के लिए कई बार पुरस्कृत भी हो चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)