Ballia: CM Yogi ने वर्चुअली किया पुलिस लाइन के साइबर थाने का उद्घाटन

0
42

Ballia, CM Yogi: बढ़ते साइबर फ्राड, साइबर धोखाधड़ी व साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए जिले को भी एक साइबर थाने का उपहार मिला है, जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअली उद्घाटन किया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा की उपस्थिति में पुलिस लाइन परिसर में साइबर थाने का शुभारंभ हुआ।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के 2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटन थाने का शुभारंभ लोक भवन सभागार से वर्चुअली किया,जिसका लाइव प्रसारण किया गया। उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी सदर शुभ सुचित, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना नदीम अहमद फरीदी सहित मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के समस्त थानों पर भी साइबर थाना शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिससे थाने के कर्मी जुड़े थे। अब पुलिस लाइन में साइबर थाना के शुभारंभ के साथ-साथ जनपद के समस्त थानों पर भी साइबर हेल्प डेस्क संचालित किया जा रहा है।

नकली नोट छापने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 6 चढ़े पुलिस के हत्थे

इस शुभारंभ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को जनपद के समस्त थानों पर आमजन को जागरूक करने के दृष्टिगत उन्हें थाने पर बुलाकर उन्हें दिखाया गया व साइबर अपराध के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)