खेल Featured

बजरंग पूनिया ने किया भारत का झंडा ऊंचा रखने का वादा

नई दिल्ली: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने भले ही टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता हो, लेकिन वह भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास और प्रशिक्षण में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान भारत के ध्वजवाहक रहे बजरंग ने रविवार को "भारत का झंडा ऊंचा रखने के लिए" कड़ी मेहनत करने का वादा किया। बजरंग ने ट्वीट किया,"मैं टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत का ध्वजवाहक बनने के अवसर के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं अपने देश का झंडा ऊंचा रखने के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा। जय हिन्द।"

उन्होंने आगे लिखा,"टोक्यो का अंत कांस्य पदक के साथ हुआ। मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं कि सभी ने मेरा समर्थन किया है। खेल मंत्रालय, आईओए साई, कुश्ती संघ और देशवासियों का तयदिल से धन्यवाद करता हूँ। आप के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। ऐसे ही समर्थन करते रहे और मैं 2024 में पदक का रंग बदलने की कोशिश करूंगाI" इस वर्ष ओलंपिक खेलों को कोविड-19 प्रेरित प्रतिबंधों के साथ आयोजित किया गया था और सभी खेल बंद दरवाजों के पीछे खेले गए थे।

यह भी पढ़ेंः-आकार में छोटे नींबू में हैं कई गुण, सौंदर्य के साथ सेहत का भी रखता है ख्याल

200 से अधिक देशों के लगभग 11,000 एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया। भारत ने ओलंपिक में सात पदक (एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। रविवार को टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के बाद ओलंपिक खेलों का समापन हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)