प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

आजमगढ़ और रामपुर में पलटी बाजी, दोनों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे

bjp

लखनऊः उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। दोनों ही सीटों पर अब बाजी पलटती नजर आ रही है। दोनों सीटों पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ 10,908 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामपुर सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी 41,675 मतों से आगे हैं।

रामपुर से भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी जीत के बेहद करीब पहुंच गये हैं। भाजपा अगर दोनों सीटों पर जीत दर्ज करती है तो सपा के लिए यह बड़ा झटका माना जाएगा। दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा के कद्दावर नेता आजम खान और आजमगढ़ सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़े थे।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के बाद लोगों को...

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को पुलिस द्वारा स्ट्रांग रूम की तरफ जाने से रोके जाने पर भी बवाल हो गया था। पुलिस के जवानों के रोकते ही सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि वे प्रत्याशी हैं और उन्हें स्ट्रांग रूम में जाने से नहीं रोका जा सकता। हालांकि वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और दारोगा ने कहा कि उन्हें निर्देश नहीं मिला है। वे डीएम से बात कर रहे हैं। लेकिन तब तक धर्मेन्द्र यादव का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…