Home उत्तर प्रदेश Ayodhya Rape Case : सपा नेता मोईद खान के खिलाफ बड़ा एक्शन,...

Ayodhya Rape Case : सपा नेता मोईद खान के खिलाफ बड़ा एक्शन, बेकरी पर गरजा बाबा का बुलडोजर

ayodhya-rape-case

Ayodhya Rape Case: जनपद में पूराकलंदर थाना के भदरसा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद मामले में मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बता दें, इस दौरान मौके पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी सहित अर्ध सैनिक बल मौजूद रहें।

बेकरी को किया गया धवस्त  

वहीं मामले की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि, बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया था। जिसके बाद अब बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें, शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी। शनिवार को खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी पर छापा मारकर उसे सील कर दिया साथ ही लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल में पीड़ित परिजन को धमकाने के आरोप में भी कोतवाली नगर में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अखिलेश यादव ने की बड़ी मांग 

रेप के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम सामने आने के बाद सियासत तेज है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने पर सख्त कार्रवाई के दावे किए हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसी ही दूसरी घटनाओं का जिक्र करते हुए DNA टेस्ट कराकर इंसाफ देने की मांग की।

मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे अस्पताल  

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने भीगी आंखों के साथ पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, अगर बच्ची को न्याय नहीं मिला तो हम सपा कार्यालय के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: अयोध्या मामले पर केशव प्रसाद ने सपा को घेरा, कहा- चुकानी होगी इसकी कीमत

बता दें, बीते शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया था कि जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

Exit mobile version