राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

19
mahant-nritya-gopal-das

Mahant Nritya Gopal Das , लखनऊ: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (86) अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने सोमवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि उनकी हालत गंभीर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास का पेशाब संबंधी समस्या के चलते ग्वालियर में इलाज हुआ था। आध्यात्मिक गुरु 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने मथुरा गए थे। इसके बाद वे श्रद्धालुओं से मिलने ग्वालियर गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर

उनकी बिगड़ती हालत के चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मेदांता अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेशाब और खाने में दिक्कत हो रही है और फिलहाल डॉ. दिलीप दुबे की टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः- अयोध्या के बाद अब यहां दुष्कर्म के प्रयास में सपा नेता गिरफ्तार, ऐसी हालत में मिला आरोपी

इन बीमारियों ने पीड़ित है महंत नृत्य गोपाल दास

गौरतलब है कि महंत नृत्य गोपाल दास वर्ष 2019 से मूत्र संबंधी समस्याओं और खाने में असमर्थता से संबंधित बीमारियों से पीड़ित हैं। पिछले चार वर्षों में उन्हें कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। महंत नृत्य गोपाल दास मणि राम दास की छावनी मंदिर और राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख हैं।

विश्व हिंदू परिषद ने जनवरी 1993 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद राम जन्मभूमि न्यास की स्थापना की थी। यह ट्रस्ट राम मंदिर के निर्माण की देखरेख कर रहा है। मथुरा के केरहला गांव में 11 जून 1938 को जन्मे महंत ने अयोध्या में रामायण भवन, श्री रंगनाथ मंदिर और श्री चार धाम मंदिर समेत कई महत्वपूर्ण मंदिरों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। वह कई दशकों से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)