उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन, रामलला की स्थापना से पहले गर्भगृह में प्रमु श्रीराम यंत्र स्थापित

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। अब वो शुभ घड़ी बेहद करीब आ गई है, जब राम जन्म भूमि पर बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले बुधवार को राम मंदिर के गर्भगृह में पूजन प्रारंभ हो गया। कल ही रामलला ने राम मंदिर परिसर का दौरा किया था। तो वहीं आज गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना की गई। मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने यंत्र को स्थापित कराया।

गर्भगृह में की गई श्रीराम यंत्र की स्थापना

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगलवार (16 जनवरी) से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। आज अनुष्ठान का तीसरा दिन है। आज यानी गुरुवार को राम लला की स्थापना से पहले गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना की गई। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, विहिप के केंद्रीय मंत्री दिनेशचंद्र आदि की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यंत्र की स्थापना की गई। ये भी पढ़ें..Divya Ayodhya Mobile App: अयोध्या आने से पहले डाउनलोड कर लें ये ऐप, मोबाइल पर पाएं मंदिर से जुड़ी हर जानकारी

आज ही स्थापित की जाएगी राम लला की मूर्ति

यजमान डॉ. अनिल मिश्र ने यंत्र स्थापित किया। इस निमित्त एक घंटे तक पूजन चलता रहा। यंत्र के साथ ही आसन के नीचे कुल 45 द्रव्य रखे गए। जिसमें नौ रत्नों में हीरा, पन्ना, मोती माणिक्य, मूंगा, पुखराज व लहसुनिया, नीलम,गोमेद के अलावा पारा, सप्तधान्य व विविधि औषधियां हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई मूर्ति को आसन पर स्थापित किया जाएगा। इसी स्थान पर भगवान रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। रामलला की मूर्ति 51 इंच की होगी। प्रभु श्रीराम 5 साल के बाल स्वरूप में मंदिर में विराजेंगे इससे पहले बुधवार रात को क्रेन की मदद से रामलला की मूर्ति को राम मंदिर परिसर के अंदर ले जाया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)