Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशRam Mandir Inauguration: प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही पटाखा फोड़...

Ram Mandir Inauguration: प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही पटाखा फोड़ रामभक्तों ने जतायी खुशी

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही चारों तरफ पटाखे फोड़कर लोगों ने खूब जश्न मनाया। जगह-जगह जुलूस निकाले गये। लोग भक्तिधुन में झुमते हुए सड़कों पर खुशियां इजहार करते रहे। जगह-जगह भंडारा में भक्तों की भीड़ लगी रही।

पूरे शहर में सुबह से ही तैयारी थी। जगह-जगह बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगी थी। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना पूरी की और प्रभु के आंख की पट्टी हट गयी। वैसे ही लोग सड़कों पर निकल आये और रामधुन पर लोग थिरकने लगे। जुलूस की शक्ल में लोग जय श्रीराम, सीता-राम का नारा लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई देते नजर आये।

Ram Mandir Inauguration: कुशल मेजबान के रूप में नजर आए योगी आदित्यनाथ, मेहमानों का CM ने किया स्वागत

कैसरबाग चौराहे के चारों तरफ भंडारे चलते रहे। सबसे ज्यादा उत्साह व्यापार संगठनों ने दिखाया। शहर में जगह-जगह भंडारे चलते रहे। भक्तों को रोक कर प्रसाद लेने के लिए आग्रह करते रहे। भंडारों में हर जगह काफी भीड़ भी देखी गयी। दीपोत्सव से ज्यादा आज लोगों में उत्साह दिख रहा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें