spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या: राम पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ के बाद अब लक्ष्मण पथ...

अयोध्या: राम पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ के बाद अब लक्ष्मण पथ की तैयारी

Ayodhya

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या (Ayodhya) को सबसे खूबसूरत शहर के रूप में स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रही है। अयोध्या को नई ऊंचाई और उसकी भूली हुई पहचान को वापस दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जनवरी में रामलला भी अपने मंदिर में विराजमान हो जायेंगे। इन सबके बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। अलग-अलग पथों से फोरलेन कनेक्टिविटी दी जा रही है। अब इसमें नया नाम लक्ष्मण पथ का जुड़ने जा रहा है। यह 12 किलोमीटर लंबा होगा।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

अयोध्या में राम पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो नयाघाट से सहादतगंज तक 13 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसके बाद जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ के बाद अब योगी सरकार लक्ष्मण पथ बनाने की तैयारी में जुट गई है। भगवान राम के छोटे भाई और शेषावतार लक्ष्मण जी के नाम पर बनने वाले इस नए वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की भी पूरी कार्ययोजना तैयार है। जिलाधिकारी नितीश कुमार के मुताबिक गुप्तारघाट से राजघाट तक लक्ष्मण पथ बनाया जाएगा। यह पथ फोर लेन होगा।

यह भी पढ़ेंः-बिहार में खनन माफिया का तांडव, चेकिंग पर गए इंस्पेक्टर को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

200 करोड़ की लागत से बनेगा पथ

इस पथ के निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की निर्माण इकाई द्वितीय के अधिशाषी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि लगभग 12 किलोमीटर लंबा यह पथ उदय हरिश्चंद्र घाट तटबंध के समानांतर प्रस्तावित है। तटबंध की चौड़ाई पहले छह मीटर थी, जिसे एक मीटर बढ़ाकर सात मीटर कर दिया गया है। यहां लक्ष्मण पथ की चौड़ाई 18 मीटर तय की गयी है। इसके निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस आशय का एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है और मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें