प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

अयोध्या दीपोत्सवः भगवान के जन्म से राज्याभिषेक तक के प्रसंगों पर निकलेंगी झांकियां

ayodhya-deepotsav-tableaux-will-be-displayed अयोध्याः राम नगरी अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav) कार्यक्रम के लिए योगी सरकार की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। दीपोत्सव के मौके पर यहां निकलने वाले पारंपरिक जुलूस की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। दीपोत्सव के दिन साकेत महाविद्यालय से जुलूस शहर में भ्रमण करते हुए नया घाट चौराहे तक जाएगा। इस बार यहां 11 झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से भगवान राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

11 रथों पर सवार होंगे कलाकार

दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र रामायण की शिक्षा पर आधारित सामाजिक संदेश देती झांकी होगी। नगर भ्रमण करने वाली झांकियों से जुड़े कलाकार 11 रथों पर सवार होंगे, जो अपनी कला के माध्यम से रामायण के दृश्यों को जीवंत करेंगे।

11 झांकियों का स्वरूप इस प्रकार होगा

इस मौके पर 11 ट्रकों पर 11 झांकियां होंगी। इनमें पुत्रेष्ठि यज्ञ और सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरुकुल शिक्षा और बच्चों के अधिकार, बुनियादी शिक्षा, राम सीता विवाह और बेटियों के विवाह के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्वार और मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान शामिल हैं। महिला स्वावलंबन, 1090 और 1076 की सुविधाएं, पंचवटी यानी वन और पर्यावरण, उत्तर प्रदेश में रामेश्वरम सेतु और पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान और विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बेहतर हवाई कनेक्टिविटी, केवट कांड और समाज कल्याण, राम दरबार और बेहतर कानून और आदेश, शबरी-राम मिलाप और महिला कल्याण, लंका दहन और अपराधियों व भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान की झांकियां होंगी।

यह भी पढ़ेंः-गुजरात के 3 सहकारी बैंकों पर लगा जुर्माना, जानिए RBI ने क्यों लिया ये फैसला?

यह आयोजन 8 नवंबर को होगा

झांकियों से जुड़ा कार्यक्रम 8 नवंबर को होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा दीपोत्सव है, इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। राम की पैड़ी पर करीब 21 लाख दीपक जलाकर एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)