उत्तर प्रदेश Featured

Ayodhya: CM योगी विधायकों के साथ करेंगे रामलला के दर्शन,अखिलेश ने फिर ठुकराया निमंत्रण

अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में श्रीरामलला के भव्य मंदिर में स्थापित होने के बाद अब उत्तरा प्रदेश के विधायक और मंत्री रविवार को भगवान के दरबार में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल और विधानसभा के सदस्य रविवार को रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।

अखिलेश यादव ने फिर ठुकराया अयोध्या जाने का निमंत्रण

जहां मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरी योगी सरकार भगवान श्री राम के मंदिर में माथा टेकेगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को एक बार फिर ठुकरा दिया। दरअसल विधानसभा के अध्यक्ष महाना ने शनिवार को सदन में बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव से कहा, ‘‘आप हमारे साथ कल अयोध्या चलिए।’’ इस पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, हमें भगवान श्री राम जब बुलाएंगे तब जाएंगे। PM Modi MP Visit: पीएम मोदी का एमपी दौरा, सीएम मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

सुबह 8 अयोध्या के लिए रवाना होंगे विधायक

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी रविवार को सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन के लिए जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों और विधानमंडल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बसें सुबह 8 बजे विधानभवन से अयोध्या के लिए रवाना होंगी। परिवहन मंत्री द्वारा इसकी विशेष व्यवस्था की गयी है। यात्रा के दौरान बसों में रामधुन बजाई जाएगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)