Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeजम्मू कश्मीरलद्दाख में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक जवान...

लद्दाख में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Avalanche-Ladakh

लद्दाखः लद्दाख में माउंट कुन के पास सेना की एक टुकड़ी सोमवार (9 अक्टूबर) को हिमस्खलन (avalanche) की चपेट में आ गई। जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) और सेना की आर्मी एडवेंचर विंग के लगभग 40 सैन्यकर्मियों की एक टुकड़ी लद्दाख में माउंट कुन के पास प्रशिक्षण ले रही थी।

इसी दौरान हिमस्खलन हुआ। हादसे के तुरंत बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जो अभी भी जारी है। टीम ने एक जवान का शव बरामद कर लिया है। 3 जवान अभी भी लापता है। उन्होंने कहा, खराब मौसम और भारी बर्फ के नीचे फंसे अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें..विधानसभा चुनावः भाजपा ने तीन राज्यों के लिए जारी की सूची, कई सांसदों पर जताया भरोसा

इससे पहले में गंगटोक में हुआ था हिमस्खलन

बता दें कि इससे पहले 4 अप्रैल 2023 को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में हिमस्खलन हुआ। इसमें 7 पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह घटना सुबह 11।30 बजे गंगटोक को नाथू ला दर्रे से जोड़ने वाली जवाहरलाल नेहरू रोड पर हुई। सेना ने बयान जारी कर कहा था कि पांच-छह गाड़ियां बर्फ के नीचे फंसी हुई हैं, जिनमें करीब 30 लोग थे। शाम चार बजे तक बर्फ से सात शव निकाले जा चुके थे और छह पर्यटकों समेत 23 लोगों को बचाया जा चुका था। इनमें से 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें गंगटोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिक्किम में हिमस्खलन में पर्यटकों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया।

हिमस्खलन क्या होता है?

दरअसल बर्फ या पत्थर के पहाड़ की ढलान से तेजी से नीचे गिरने को हिमस्खलन या एवलांच कहते हैं। हिमस्खलन के दौरान बर्फ, चट्टान, मिट्टी और अन्य चीजें किसी पहाड़ से नीचे की ओर तेजी से फिसलती हैं। जिसे हम हिमस्खलन करते है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें