Featured आस्था

Hariyali Amavasya: बेहद खास है इस बार की हरियाली अमावस्या, राशि के अनुसार पौधे लगाने से आएगी जीवन में खुशहाली

नई दिल्लीः श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस बार यह पर्व गुरुवार (28 जुलाई) को मनाया जाएगा। इस दिन शताब्दियों के बाद तीन राजयोग और गुरुपुष्य अमृतसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। हरियाली अमावस्या पर मंगल ग्रह से रुचक, वृहस्पति से हंस, शनि ग्रह से शश नाम के विशेष शुभ योग बनेंगे। जिस प्रकार शेर सभी जानवरों का राजा होता है, ठीक उसी प्रकार गुरु पुष्य योग भी सभी योगों में प्रधान माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस शुभ योग में किए गए कार्य सफल होते हैं।

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक पेड़-पौधे भी पितृ स्वरूप ही हैं, इसलिए यदि हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार कुछ विशेष पौधे लगाएं जाएं, तो पितृ देवता तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी मिलने लगते हैं। हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण करने से पितर बहुत खुश होते हैं, जिनको अपनी राशि नहीं मालूम है वे लोग इस दिन पीपल, बड़, आंवले, नीम का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। पितरों की शांति से घर में खुशहाली आती है ऐसे में हरियाली अमावस्या के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। साथ ही नदी में काले तिल प्रवाहित करें। पितरों का ध्यान कर पीपल के पेड़ में जल में काले तिल, चीनी, चावल और फूल डालकर अर्पित करें और ऊं पितृभ्यः नमः मंत्र का जाप करें ये उपाय शुभ फल प्रदान करते हैं। हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार ये पौधे लगाएं जिससे आप के सारे रुके हुए काम होने लगेंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।

ये भी पढ़ें..चीन ने ‘मित्र’ नेपाल को दिया दगा, बिना सलाह के ही...

मेष राशि-इस राशि के लोग हरियाली अमावस्या पर आंवले का पौधा लगाएं, इससे इन्हें शुभ फल मिलने लगेंगे।

वृष राशि-इस राशि के लोगों को जामुन का पौधा लगाना चाहिए। इससे इन पर पितरों की कृपा बनी रहेगी।

मिथुन राशि-ग्रहों से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को चंपा का पौधा लगाना चाहिए।

कर्क राशि-पीपल का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। हरियाली अमावस्या पर इस राशि के लोग ये पौधा लगाएं।

सिंह राशि- इस राशि के लोगों हरियाली अमावस्या पर वटवृक्ष यानी बरगद का पौधा अथवा अशोक का पौधा लगाना चाहिए।

कन्या राशि-शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को जूही और बेलपत्र का पौधा लगाना चाहिए।

तुला राशि-हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर इस राशि के लोगों को अर्जुन या नागकेसर का पौधा लगाना शुभ रहता है।

वृश्चिक राशि- पितरों की कृपा पाने के लिए इस राशि के लोगों को नीम का पौधा लगाना चाहिए।

धनु राशि-इस राशि के लोग यदि ग्रहों के अशुभ फल से परेशान हैं तो इन्हें हरियाली अमावस्या पर कनेर का पौधा लगाना चाहिए।

मकर राशि-इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। हरियाली अमावस्या पर इस राशि के लोगों को शमी का पौधा लगाना चाहिए।

कुंभ राशि-इस राशि के लोग शुभ फल पाने के लिए हरियाली अमावस्या पर आम या फिर कदंब का पौधा लगाएं।

मीन राशि-इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए बेर का पौधा लगाना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…