spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत 3 की मौत, CM ने...

औरैया सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत 3 की मौत, CM ने जताया दुख

Road accident

Auraiya Road Accident : रविवार को एरवाकटरा थाना क्षेत्र में उमरैन के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन पुलिया पर वाहन के इंतजार में खड़े लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया है।

तेज रफ्तार वाहनों का कहर रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोग घायल हो गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने नगला हिल्स निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह और रमन सिंह (40) को मृत घोषित कर दिया। जबकि छह लोग घायल हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand: करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले का खुलासा होने पर BJP ने Congress को घेरा, फूंका नेताओं का पुतला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें