Featured राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस मसीह, राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाई शपथ

augustine-george-christ जयपुर: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से ट्रांसफर किए गए जस्टिस  को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने मसीह को पद की शपथ दिलाई। इससे पहले राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राष्ट्रपति द्वारा जारी सीजे मसीह के नियुक्ति वारंट को पढ़ा। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जस्टिस मसीह का जन्म 12 मार्च 1963 को पंजाब में हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। जबकि 1987 में उन्होंने वकालत शुरू की। इसके बाद सरकार द्वारा उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। 10 जुलाई 2008 को, उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद 14 जनवरी 2011 को जस्टिस मसीह को इस पद पर स्थाई कर दिया गया। ये भी पढ़ें..Wrestlers Protest: हरिद्वार पहुंचे पहलवानों ने अचानक बदला निर्णय,गंगा में बिना मेडल बहाए लौटे वापस 12 मार्च 1963 को रोपड़, पंजाब में जन्मे, ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, कसौली, हिमाचल प्रदेश और सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल, अलीगढ़ से की। वर्ष 1987 में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। अपनी डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्हें पंजाब हरियाणा बार काउंसिल में पंजीकृत किया गया। एक वकील के रूप में, वह 10 जुलाई 2018 को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने तक सुप्रीम कोर्ट पंजाब, हरियाणा उच्च न्यायालय, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और देश भर की अदालतों सहित कई उच्च न्यायालयों में उपस्थित हुए। वकालत के दो दशकों में वे पंजाब राज्य के लिए सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर भी रहे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)