Featured दिल्ली

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, वीडियो जारी कर दी जानकारी

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है। इस हमले में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है-कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर मां की गाड़ी व उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया है। गनीमत है की घटना के दौरान वह वहां नहीं थे। अगर होते तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।


स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मालीवाल ने कहा है कि हमले के वक्त वह और उनकी मां घर पर नहीं थी। हमलावर ने गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं।' स्वाति अपनी मां के साथ उत्तरी जिले के सिविल लाइन में रहती हैं।

ये भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी TMC नेता माणिक भट्टाचार्य के बैंक अकाउंट...

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। स्वाति मालीवाल के इस घटना के ट्वीट करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया है। यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं हैं। खुले आम कत्ल हो रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि एलजी थोड़ा समय कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी देंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें