Featured मनोरंजन

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: शादी की तस्वीरें Viral, मिस्टर एंड मिसेज राहुल ने दिये पोज

मुंबईः सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। उनके फैंस शादी के बाद उनकी पहली झलक पाने को काफी इंतजार कर रहे थे। अथिया और राहुल ने अपने वादे को पूरा करते हुए शादी के बाद मीडिया को पहली झलक दिखाई। दुल्हन बनीं अथिया लाइट पीच कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने पूरे बाहों के ब्लाउज के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहना हुआ था। वहीं, व्हाइट शेरवानी में केएल राहुल काफी हैंडसम दिख रहे थे।

एक-दूसरे के हाथों में हाथ डालकर पूरी कीं रस्में -

अथिया और केएल राहुल के विवाह की रस्मों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर रस्मों को निभाते दिख रहे हैं। अथिया और केएल राहुल पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें कि कपल ने सुनील शेट्टी की फार्म हाउस खंडाला में सात फेरे लिये। विवाह के लिए अन्ना सुनील शेट्टी के फार्म हाउस को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया था। फार्म को पीले और सफेद कपड़ों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। वहीं झिलमिलाती रंग-बिरंगी झालरों ने फार्म हाउस को रोशनी से भर दिया। कपल ने साउथ इंडियन रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह का मंडप सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था।

ये भी पढ़ें..डायमंड रिंग को लेकर सुर्खियों में आयीं शहनाज गिल, शरमाते हुए...

सुनील शेट्टी ने बांटी थी मिठाइयां -

विवाह समारोह में सुनील शेट्टी और उनके परिजन ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आये। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी व्हाइट कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने शादी से पहले सभी को मिठाइयां भी बांटी। कपल के विवाह को काफी सीक्रेट रखा गया था। विवाह के वेन्यू पर नो फोन पाॅलिसी लागू की गयी थी। वहीं गेस्ट की संख्या भी काफी कम रखी है। विवाह में कपल के बेहद करीबी और स्वजन शामिल हुए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)