खगोलीय चमत्कारः आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी, दिखेगा अद्भुत नजारा

0
35
पृथवी

नई दिल्लीः आसमान में आज यानी बुधवार को एक अद्भूत नजारा देखने को मिलेगा। आज दुनिया भर के समय क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग वक्त में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होगी। भारत में पृथ्वी रात लगभग 8:50 बजे सूरज के सबसे करीब होगी। आज पृथ्वी, सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचेगी। इस खगोलीय घटना को देशज भाषा में उपसौर कहा जाता है। जब पृथ्वी और सूर्य कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होते हैं, उसे खगोल विज्ञान पेरीहिलियन कहता है। सूरज की परिक्रमा के दौरान साल में एक बार पृथ्वी इसके सबसे नजदीक होती है।

ये भी पढ़ें..कंझावला केस: उस रात की खौफनाक दास्तां, निधि बोली- कार में नहीं बज रहा था म्यूजिक, जानबूझकर कुचला

दरअसल, इस प्राकृतिक घटना से पृथ्वी की जलवायु में कोई परिवर्तन नहीं होता है। मगर पेरीहिलियन की तरह अफेलियन में पृथ्वी जुलाई संक्रांति के दौरान होती है। पेरीहिलियन में पृथ्वी दिसम्बर के दो सप्ताह बाद देखी जाती है। इस दिन इसकी कक्षा इसे साल के किसी भी अन्य समय की तुलना में लगभग 3 मिलियन मील के करीब लाती है। उल्लेखनीय है कि सूरज से पृथ्वी की औसत दूरी 93 मिलियन मील है।

क्या है अपहेलियन और पेरीहिलियन?

दरअसल अपहेलियन तब होता है जब पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर लगभग 152 मिलियन किलोमीटर दूर होती है। यह आमतौर पर जुलाई की शुरुआत में होता है। वहीं पेरीहिलियन तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब यानी लगभग 147 मिलियन किलोमीटर होती है। यह आमतौर पर जनवरी की शुरुआत में होता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)