Home देश Assam gang rape case: पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूदा आरोपी,...

Assam gang rape case: पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूदा आरोपी, डूबने से मौत

assam-gang-rape-case-accused-escaped-from

Assam gang rape case, शोणितपुरः नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी तफज्जुल इस्लाम की मौत हो गई है। पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में वह तालाब में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में लोगों में आक्रोश है। लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ढिंग में गुरुवार शाम ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग लड़की से तीन आरोपियों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में तालाब के पास छोड़कर भाग गए।

क्राइम सीन रीक्रिएट करने लाई थी पुलिस

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना के मुख्य आरोपी तफज्जुल इस्लाम को पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे बरवेती ले गई थी। क्राइम सीन पर पहुंचने के बाद वह पुलिस हिरासत से भागने के लिए तालाब में कूद गया। हालांकि उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दो घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।

गांव वालों में खुशी की लहर

स्थानीय लोगों ने आरोपी की मौत पर खुशी जताई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि लोगों का श्राप उसकी मौत का कारण बना। पुलिस से भागने की कोशिश में वह खुद मारा गया। बलात्कार की इस घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है और इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ेंः-Doctor rape-murder case: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने की कड़े एंटी-रेप कानून की मांग

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। खुद सीएम ने राज्य के डीजीपी को घटना की जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया। शुक्रवार रात आरोपियों की गिरफ्तारी पर अपने बयान में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘बलात्कार जैसे मामलों से निपटने के तरीके में बंगाल और असम में यही अंतर है। बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जबकि असम में नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।’ सरकार के एक मंत्री भी उस अस्पताल में गए जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है और पीड़िता का हालचाल जाना।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version