देश Featured

Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर, 158 गांवों के 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Assam Flood Assam Flood गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, अब भी राज्य के सात जिलों के 19 हजार 656 से ज्यादा नागरिक बाढ़ प्रभावित हैं। हालांकि राज्य की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ के कारण कई नदियों के तटबंध टूट गए हैं और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से शुक्रवार देर शाम तक बाढ़ प्रभावित जिलों के आंकड़े जारी किए गए हैं। बाढ़ प्रभावित सात जिलों में बजाली, बारपेटा, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप (ग्रामीण) और लखीमपुर शामिल हैं। बाढ़ से 13 राजस्व सर्किल के 158 गांवों के 19 हजार 656 लोग प्रभावित हुए हैं। कुल 1113.73 हेक्टेयर फसल अब भी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावितों के लिए एक राहत शिविर स्थापित किया गया है जबकि 5 राहत वितरण केंद्र खोले गये हैं। कुल 8 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। यह भी पढ़ें-5 जुलाई को जिला पदाधिकारियों की बैठक के बाद AIADMK दिखेगी चुनावी मोड में बाढ़ से राज्य की कुल 30 हजार 172 पशु संपदा प्रभावित हुई है। इनमें बड़े जानवरों की कुल संख्या 22 हजार 295 और छोटे जानवरों की संख्या 6 हजार 96 है जबकि 1 हजार 781 मुर्गियां भी प्रभावित हुई हैं। राहत और बचाव कार्यों के दौरान चिकित्सा देखभाल के लिए कामरूप (ग्रामीण) जिले में 1 मेडिकल टीम तैनात की गई है। बाढ़ प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें 189.00 क्विंटल चावल, 34.56 क्विंटल दाल, 10.37 क्विंटल नमक, 1037.00 लीटर सरसों तेल शामिल है। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)