Asian Rowing Championships 2021: अर्जुन- रवि ने जीता गोल्ड, परमिंदर ने सिल्वर

0
65

नई दिल्लीः थाईलैंड में खेले जा रहे एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2021 में भारत के अर्जुन लाल जाट और रवि की पुरुष डबल्स की जोड़ी ने शनिवार को स्वर्ण पदक जीता। जबकि परमिंदर सिंह ने सिंगल स्कल्स में रजत पदक जीता। बता दें कि हाल ही में अर्जुन ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में 11वें स्थान पर रहे थे। डबल स्कल्स फाइनल में भारत के अर्जुन लाल और रवि ने 6:57.383 मिनट में पहले स्थान पर फिनिश लाइन को पार किया। वे चीन के झांग ली किंग और लू टिंग (7:02.357) से आगे रहे जिन्हें रजत पदक और उज्बेकिस्तान के एम. दावरोनोव और ए. दोजरेव (7:07.734) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें..कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सीएम ने कसी कमर, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

परमिंदर सिंह उज्बेकिस्तान के शाखबोज खुलमुरजेव के बाद 8:07.323 के साथ पुरुषों के एकल स्कल्स में रजत पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहे। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में परमिंदर का पहला पदक था। उज्बेकिस्तान रोवर ने 7:56.307 का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया के मेमो ने 8:20.55 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। भारत को ओलंपियन अरविंद सिंह से लाइटवेट सिंगल स्कल्स और पुरुषों की कॉक्सलेस क्वाड्रपल स्कल्स में पदक जीतने की उम्मीद है, क्योंकि वे भी फाइनल में चुके हैं, रविवार को चैंपियनशिप का अंतिम दिन है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)