Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स में भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण, 4 दिन में ही जीत लिए 75 मेडल

0
36

Asian-Para-Games-2023

Asian Para Games 2023: एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स में रिकॉर्ड तोड़ 18 स्वर्ण पदक जीते हैं। सचिन सरजेराव खिलारी ने पुरुषों की एफ-46 शॉट पुट में भारत के लिए 16वां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 16.03 मीटर दर्ज करके एक नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसी स्पर्धा में रोहित कुमार ने 14.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

चार दिन में जीते 75 पदक

सचिन के स्वर्ण का मतलब है कि भारत ने एशियाई पैरा खेलों में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्वर्ण पदक हासिल करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो कि भारत ने 2018 में बनाया था। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत के पदकों की संख्या 75 पहुंच गई। इसमें 18 स्वर्ण, 21 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले भाग्यश्री माधवराव जाधव ने महिलाओं के शॉटपुट-एफ34 में दूसरे स्थान पर रहते हुए भारत को रजत पदक दिलाया था।

ये भी पढ़ें..AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत, नीदरलैंड को 309 रनों से रौंदा

वहीं सिद्धार्थ बाबू ने मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता। जबकि भारत का 18वां स्वर्ण पदक तीरंदाजी से आया, जिसमें शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिश्रित टीम कंपाउंड-ओपन फाइनल जीता। भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 75 पदक जीते हैं, जिनमें 18 स्वर्ण, 21 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)