खेल Featured

Asian Games 2023: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया 17वां गोल्ड

Neeraj-Chopra Asian Games 2023: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भाला फेंक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत को एक बार जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाया है। इस टूर्नामेंट में नीरज ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ ही नीरज चोपड़ा ने भारत को इस इवेंट में 17वां स्वर्ण पदक दिलाया । नीरज के साथ किशोर जेना ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। किशोर दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें सिल्वर मेडल मिला है। ये भी पढ़ें..Asian Games 2023: अनुराग ठाकुर ने तीरंदाज ज्योति, प्रवीण को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई, पढ़ें पूरी खबर नीरज ने पहले प्रयास में 82.38 मीटर थ्रो किया। दूसरे थ्रो में उन्होंने 84.49 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। पांचवें में 80.80 मीटर की दूरी तक गोला फेंका। जबकि किशोर जेना का सर्वश्रेष्ठ थ्रो चौथे प्रयास में आया। उन्होंने 87.54 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। इस तरह नीरज ने स्वर्ण पदक और किशोर ने रजत पदक जीता।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

गौरतलब है कि चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 11वें दिन भारत ने दो मेडल जीतकर इतिसाह रच दिया है। 11वें दिन तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि एशियन गेम्स 2023 में भारत के अब 71 पदक हो गए हैं। यह एशियन गेम्स के एक संस्करण में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले एशियाई खेलों के एक संस्करण में भारत ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे। भारत ने यह रिकॉर्ड जकार्ता में आयोजित 2018 एशियन गेम्स में बनाया था। तब भारत ने 16 स्वर्ण, 13 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे। भारत ने 2023 एएशियन गेम्स में अब तक 16 स्वर्ण, 26 रजत और 29 कांस्य पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेलों के एक संस्करण में सर्वाधिक पदक जीतने का नया रिकॉर्ड बना लिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)