Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता एक और गोल्ड, पदकों की संख्या पहुंची 41

11

Gold in Shooting-Asian Games 2023

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस बीच भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया ने शूटिंग के ट्रैप मेन टीम इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया है। जोरावर सिंह, पृथ्वीराज टोंडिमान और किनान चेनाई ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं इससे ठीक पहले महिला टीम ने कमाल प्रदर्शन करते हुए ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता। इसी के साथ ही भारत के पास अब कुल 41 मेडल हो गए हैं।

गोल्फ में आज आया पहला पदक

बता दें कि एशियन गेम्स का आज आठवां दिन है। रविवार को देश को पहला पदक गोल्फ से आया। गोल्फर अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। इस मुकाबले में थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।

ये भी पढ़ें..तमिलनाडु में भीषण हादसा, पर्यटकों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 8 की मौत

अदिति अशोक ने नौवें होल पर बर्डी के साथ अपना फ्रंट नाइन पूरा कर लिया है, लेकिन राउंड 4 में अब तक कमजोर रही हैं, पहले से दो बोगी के कारण उन्हें 37 का एक-ओवर-बराबर स्कोर मिला है। अर्पिचया युबोल ने दो-अंडर का स्कोर बनाया है। दूसरे स्थान पर 34 का स्कोर, दोनों के बीच प्रतियोगिता के अंतिम नौ होल में केवल चार स्ट्रोक का अंतर है।

गौरतलब है कि भारतीय दल ने हांग्जो में एशियाई खेल 2023 की शानदार शुरुआत की है। भारत ने अपना पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और तब से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में, भारत ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में भारतीय टीम को 100 से अधिक पदकों के लक्ष्य के साथ अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार करने की उम्मीद है। महिला निशानेबाजी टीम ने 24 सितंबर को हांगझू में भारत के लिए पदक का खाता खोला था। भारत के पास अब कुल 41 मेडल हो गए हैं।

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 11
रजतः 16
कांस्यः 14
कुलः 41

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)