प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

ट्रांसजेंडर कल्याण की उपाध्यक्ष बनते ही सोनम ने अखिलेश को दिया श्राप, कहा- कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे…

लखनऊः योगी आदित्यनाथ सरकार ने नवगठित उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में सोनम किन्नर को नियुक्त किया है। यह पद राज्य मंत्री के समकक्ष होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त चार किन्नर सदस्य भी नामित किए गए हैं। इनमें प्रयागराज की कौशल्या नन्द गिरी उर्फ टीना मां, गोरखपुर की किरन बाबा, जौनपुर की मधु उर्फ काजल व कासगंज की मो. आरिफ पूजा किन्नर शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस साल की शुरूआत में बोर्ड का गठन किया गया था। सोनम किन्नर जो पहले समाजवादी पार्टी की सदस्य थीं, अगस्त में भाजपा में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अपना वर्तमान पद प्राप्त करने के बाद, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को ‘श्राप’ दिया कि वह कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे और भाजपा बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें-NSNIS पटियाला पहुंचे खेल रत्न नीरज चोपड़ा का हुआ भव्य स्वागत

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने उन्हें मौका दिया तो वह 2022 का विधानसभा चुनाव यादव के खिलाफ लड़ना चाहेंगी ताकि उनकी हार सुनिश्चित हो सके। भाजपा को राज्य में लगभग 5 लाख मजबूत किन्नर समुदाय का समर्थन प्राप्त होगा। सोनम ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रही थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)