उत्तर प्रदेश Featured

Ayodhya Ram Mandir: कैबिनेट संग रामलला के दर्शन करने पहुंचे अरुणाचल के CM पेमा खांडू

Ayodhya Ram Mandir, अयोध्याः भगवान श्रीराम की अयोध्या में 22 जनवरी को हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही देश-दुनिया से हर दिन लाखों रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। 500 सालों के लंबे इंतजार के भक्तों का सपना सच हुआ है। ऐसे में क्या आम क्या खास हर कोई रामलला के दर्शनों के लिए लालायित है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भगवान श्री राम के दिव्य दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्रतिदिन लाखों भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि अपने आराध्य रामलला को अपनी आंखें से देखे और अपने हृदय में धारण करें।

पूरी कैबिनेट के साथ दर्शन करने पहुंचे सीएम खांडू

इसी क्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मंगलवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। सीएम पेमा खांडू कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और प्रमुख अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह चार्टर्ड विमान से अयोध्या पहुंचे। जहां महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। एयरपोर्ट पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अलावा अयोध्या के मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और जिलाधिकारी नितीश कुमार ने उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें..UP Budget 2024 : योगी सरकार ने हिंदू धर्मस्थलों के लिए खोला खजाना, महाकुंभ को मिले 2500 करोड़

NDA विधायक रामलला के दर्शन करने जाएंगे सीएम योगी

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कार्यकर्ताओं का रामलला के दर्शन करने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में ताजा जानकारी के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी को एनडीए विधायक के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इससे पहले यह कार्रक्रम 1 फरवरी को निर्धारित था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)