मामूली कहासुनी में सिर पर गोली चलाकर हुआ था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
41
arrest_265

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शखा ईस्टर्न रेंज- 2 की टीम ने गीता कॉलोनी थाना इलाके में मामूली कहासुनी में एक शख्स पर फायरिंग कर उसकी जान लेने की कोशिश के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान साहिल चौधरी उर्फ टाइगर के रूप में हुई है। ये दिल्ली के कृष्णन नगर इलाके का रहने वाला है।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर को गीता कॉलोनी थाने की पुलिस को कहासुनी के दौरान एक शख्स के ऊपर फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि यमुना खादर के रहने वाले फुरकान और साहिल चौधरी उर्फ टाइगर के बीच झड़प हुई। जिसमें टाइगर ने मुनाजिर उर्फ पैना के माथे में गोली मार दी। जिसे तुरंत घायल अवस्था में जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया।

पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में क्राइम ब्रांच के ईस्टर्न रेंज 2 की टीम को आरोपित के बारे में जानकारियों को विकसित करने और उसकी पकड़ के लिए लगाया गया था। सूत्रों को सक्रिय कर इसके बारे में जानकारियों को विकसित करने में लगी थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूत्रों से इस मामले में वांछित साहिल के कृष्णा नगर के शंकर नगर इलाके में मौजूद होने का पता चला। इसके बाद एसीपी राजकुमार शाह की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें-TRS ने मुनुगोड़े उपचुनाव में बनाई बढ़त, चौथे दौर की मतगणना…

सूचना के आधार पर ट्रैप कर उसे दबोच लिया। पूछताछ और जांच के दौरान इस पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज होने का पता चला, जिनमें ज्यादातर मामले यमुना पार इलाके में दर्ज हैं। ये कृष्णा नगर थाने का घोषित बदमाश है और इसे 13 जून 2022 को 2 सालों के लिए दिल्ली से तड़ीपार किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें