Featured दुनिया

जोहानिसबर्ग में बार में हथियारबंद लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 14 लोगों की मौत

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े आबादी वाले शहर जोहानिसबर्ग के एक बार में की गई फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के बार में हुई।

एक मिनी बस से आए कुछ हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले बार के गार्ड्स पर गोली चलाई। इससे चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जीवित कारतूस और खोखे मिले हैं।

ये भी पढ़ें..रोका-छेका अभियान शुरू, सीएम ने किसानों एवं पशुपालकों से की...

दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में सामूहिक गोलीबारी की सबसे बड़ी वारदात 21 मार्च, 1960 को हुई थी। रंगभेदी कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अश्वेतों के ऊपर पुलिस वालों ने गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…