फिर डैडी बनने वाले हैं अर्जुन रामपाल, दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

0
12

arjun-rampal-girlfriend-gabriella-demetriades

मुंबईः बाॅलीवुड के गलियारे से एक बार फिर गुड न्यूज मिल रही है। लंबे समय से लिव इन में रह रहे एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के आंगन में फिर किलकारी गूंजने वाली हैं। अर्जुन और गैब्रिएला का एक बेटा भी है जिसका नाम एरिक है। अब अर्जुन रामपाल फिर डैडी बनने वाले हैं। अर्जुन रामपाल की यह चौथी संतान होगी। सोषल मीडिया पर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड साउथ अफ्रीकन माॅडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी एनाउंस की है।

फिर मां बनने वाली हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

सोशल मीडिया पर अपनी दूसरे प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। तस्वीरों के साथ ही गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा कि ‘रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?’ सोशल मीडिया पर गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की तस्वीरों पर उनके फैंस और कई सेलिब्रिटी भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..PS 2 Box Office Collection: ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की हुई बंपर…

बाॅलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

दूसरी बार मां बनने जा रहीं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, काजल अग्रवाल, मौनी राॅय, अमृता अरोड़ा और दिव्या दत्ता ने भी शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन रामपाल ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर गैब्रिएला को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की मुलाकात साल 2018 में आईपीएल पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गयी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गयी। अभी तक अर्जुन रामपाल और उनकी गैब्रिएला ने शादी नहीं की है। साल 2019 में पहली बार यह कपल बेटे एरिक के माता-पिता बने। उनके रिलेशनशिप को चार साल का समय बीत चुका है। अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां हैं। जिनके नाम माहिरा और मायरा रामपाल है। अर्जुन और मेहर का साल 2019 में तलाक हो गया था। एक रिपोट्स के मुताबिक अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस अनटाइल्ड मूवी में गैब्रिएला ब्रिटिश भारतीय पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में दोनों के रोमांटिक एंगल को भी दिखाया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)