Featured मनोरंजन

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बर्थडे पर लिखा रोमांटिक नोट, कहा-मेरी सबसे कीमती..

मुंबईः फिल्म अभिनेता व मॉडल अर्जुन रामपाल की पार्टनर व गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गैब्रिएला की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थडे माय लव। मेरी सबसे कीमती, सबसे सुंदर। यह आपका साल है और आने वाले कई और सालों तक आपकी क्रेजी डायमंड जैसी चमक बनी रहे। लव यू…जन्मदिन मुबारक हो।

अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक प्रतिक्रिया देते हुए गैब्रिएला को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं गैब्रिएला ने अर्जुन के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाई है। अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला के संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन रामपाल ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। लेकिन 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। मेहर जेसिया और अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। वहीं अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं की है।

ये भी पढ़ें..युवा उद्यमियों के लिए वरदार साबित हुए स्टैंडअप योजना

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला 2019 में एक बेटे के पैरेंट्स बने थे। मेहर से तलाक के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक बेटे के साथ रहते हैं। हालांकि, पत्नी से अलग होने के बाद भी अर्जुन अपनी बेटियों के काफी नजदीक हैं और अक्सर उन्हें बेटियों के साथ देखा जाता है। वहीं अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म धाकड़ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)