Arjun Rampal Baby Boy: मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के आंगन में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बन गये हैं। 50 वर्षीय एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। विदित हो कि कपल का एक और बेटा भी है। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने एक बेबी टावल की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है कि हैलो वर्ल्ड और विनी-द-पूह का कार्टून बना हुआ। तस्वीर के साथ कैप्शन में अर्जुन रामपाल ने लिखा कि “मैं और मेरे परिवार ने आज एक बेटे का स्वागत किया है। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों और नर्सों की टीम का शु्क्रिया। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। आपके सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलो वर्ल्ड, 0.07.2023।’’
View this post on Instagram
सालों से साथ हैं अर्जुन और गैब्रिएला
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभिनेता अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद से गैब्रिएला के साथ रिश्ते में हैं। दोनों का पहले से ही एक बेटा अरिक है, जो हाल ही में चार साल का हो गया है। अर्जुन ने बेटे को शुभकामनाएं देने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें..इशिता और वत्सल ने दिखायी बेटे की पहली झलक, शेयर की…
पहली शादी से दो बेटियां हैं
अर्जुन रामपाल की पहली शादी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। दोनों की दो बेटियां मिहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। शादी के 21 साल बाद 2019 में अर्जुन और मेहर का तलाक हो गया था।
View this post on Instagram
अर्जुन रामपाल का वर्कफ्रंट
एक्टर अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द अब्बास मस्तान की फिल्म पेंटहाउस में दिखायी देंगे। फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल भी नजर आयेंगे। इसके अलावा अर्जुन रामपाल के पिटारे में स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म क्रैक भी है। ‘क्रैक’ में अर्जुन रामपाल के साथ विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिका में दिखायी देंगे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)