मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू से छीना कानून मंत्रालय, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
18

arjun-ram-meghwal-new-law-minister

नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। मोदी सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। किरेन रिजिजू जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।

किरन रिजिजू मिला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से गुरुवार को इस बाबत जानकारी दी गई। प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर मंत्रालयों में फेरबदल की अनुमति दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार किरेन रिजिजू को सौंपा गया है। जबकि अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया।

ये भी पढ़ें..‘प्यार’ में रोड़ा बनी नाबालिग लड़की तो प्रेमी युगल ने कर दिया बड़ा कांड ! उड़े सबके होश

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के कई ऐसे बयान थे, जिसमें उन्होंने न्यायपालिका के कामकाज पर सवाल उठाए थे। किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था। दरअसल कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खिया बटोर रही थीं। रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)