Arbaaz Khan: बेटे और पत्नी के साथ फैमिली डिनर पर दिखे अरबाज खान

0
3

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) की दूसरी शादी चर्चा में है। कुछ महीने पहले अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की थी। कम उम्र की शौरा से शादी करने पर अरबाज को फैंस ने काफी ट्रोल किया। अरबाज अपनी पत्नी शूरा और बेटे अरहान के साथ डिनर पर गए। इस बार उन्हें स्पॉट किया गया।

अरबाज ने शूरा और अरहान के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। अरहान को डिनर के बाद गाड़ी चलाते हुए घर जाते देखा गया। तब सौतेली मां शूरा उनके पास बैठी थीं। अरबाज पीछे बैठे थे। इस वीडियो को पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो पर नेटिजेंस ने कमेंट कर अरबाज को फिर से ट्रोल किया है।

ये भी पढ़ें: Rakul’s first kitchen: ससुराल में रकुल की पहली रसोई , रकुल ने इंस्टाग्राम पर बदली प्रोफाइल पिक्चर

अरबाज ने दिसंबर, 2023 में शूरा खान से शादी की थी। शूरा अरबाज से 25 साल छोटी हैं। उनकी शादी में उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। 1998 में अरबाज मलायका अरोड़ा की शादी हुई थी। 19 साल बाद 2016 में उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा अरहान है। फिलहाल मलायका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)